खुखुंदू। पति और भाभी के बीच मोबाइल पर हो रही बातचीत का विरोध करने पर विवाहिता की पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विवाहिता के अनुसार, वह दो साल से मायके में रह रही है। उसका पति मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि उसकी भाभी लंबे समय से पति को बरगला रही है। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने मामले की जांच करने की बात कही। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मारपीट के आरोप की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद