फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दूल्हा पहुंचा भलुअनी, गायत्री मंदिर में रचाई शादी

विज्ञापन
बरहज के भलुअनी स्थित गायत्री मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग में ब्याह रचाता जोड़ा - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
लॉकडाउन में दूल्हा पहुंचा भलुअनी, गायत्री मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन

पिछले एक साल से शादी की चल रही थी तैैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। लॉकडाउन की चलते बिना बरातियों के एक युवक ने गायत्री मंदिर परिसर में शादी रचाई। शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा परिवार के सदस्य मौजूद रहे। जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी की तैयारी एक साल से चल रही थी। लॉकडाउन में ऊहापोह की स्थिति बनने पर मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

भलुअनी थाना क्षेत्र के सुरौली-पैकौली निवासी रामू जायसवाल पुत्र स्व. केदार जायसवाल की शादी की बात करीब एक साल से स्थानीय भलुअनी गांव के सुशील जायसवाल की पुत्री गुड़िया से चल रही थी। रिश्ता तय होने पर सगाई की रस्म हो गई थी। करीब डेढ़ माह से लॉकडाउन के कारण शादी का दिन निश्चित नहीं हो पा रहा था। लोगों के अनुसार रामू परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बाइक से भलुअनी गांव पहुंच शादी करने का प्रस्ताव दिया। सहमति बनने पर बिना बैंडबाजा, शहनाई और बारातियों के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न हुई। जो पूरे दिन चर्चा में रही। इस मौके पर दीनानाथ वर्मा, गौरव गुप्त, सतीश वर्मा, हरेराम चौहान, रामानंद, आशा देवी, रिंकू, संजय जायसवाल, शशिप्रभा आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें