प्रेमी ने वायरल की फोटो, टूटी शादी
देवरिया। युवक द्वारा प्रेमिका का फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी वजह से कई बार शादी टूट गई। आरोपित शादी के लिए दबाव बना रहा है। इससे तंग आकर पीड़िता मंगलवार को परिजनों के साथ एसपी से मुलाकात की और तहरीर दी। एसपी ने कार्रवाई के लिए रामपुर कारखाना थाने को निर्देश दिया।
तहरीर में कहा गया है कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक युवती एक कालेज में एमए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। एक वर्ष पूर्व कालेज जाते समय कुशीनगर जिले के कसया निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में संबंध प्रगाढ़ हो गया। वह साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। छह माह पूर्व युवती को पता चला की वह शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं तो वह दूरी बनाने लगी। परिजन युवती की शादी की तैयारी करने लगे। इससे खार खाए प्रेमी ने प्रेमिका का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे शादी टूट गई। इसका विरोध करने पर आरोपति युवती व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा, जिससे वह कालेज जाना छोड़ दी। स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस दूसरे जनपद का मामला बता टालमटोल करती रही।
इस बाबत एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया हैं।
27 सितंबर को युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी होने पर प्रेमी भी पहुंचा और अस्पताल में शादी करने की बात कह हंगामा किया था। उसके बार-बार परेशान करने से परिवार वाले भी तंग आ चुके हैं।