देवरिया, खुखुंदू इलाके के एक गांव के युवक ने लिंग परिवर्तित कराकर वाराणसी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भटनी के मंदिर में धूूमधाम से शादी की।
शाम को गांववालों को दावत पर बुलाया था, लेकिन कोई इसमें शरीक होने नहीं पहुंचा था।
यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
खुखुंदू के मुजुरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला युवक इंद्रजीत शर्मा चार वर्ष पूर्व काम की तलाश में दिल्ली गया।
वहां वह एक किन्नर के संपर्क में आ गया था। इसके चलते उसने अपना लिंग परिवर्तित करा लिया। इसके बाद वाराणसी के रहने वाले युवक विजय दुबे से वह प्रेम करने लगा।
दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो बृहस्पतिवार को इंद्रजीत (नया नाम सुनीता) प्रेमी को लेकर गांव पहुंचा।
शुक्रवार को वे भटनी के एक मंदिर पर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। दोनों घर पहुंचे और शाम के समय गांववालों के साथ ही दोस्तों को भी दावत दिए। हालांकि, इस दावत में गांव का कोई भी आदमी शरीक नहीं हुआ।