देवरिया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को गृह परीक्षा कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को अंक पत्र प्रदान किया गया। अंक पत्र पाकर छात्र छात्राएं खुश हो गए।
प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मेडल प्रदान कर मिष्ठान खिलाया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रसाद, ज्ञानेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम में कक्षा छह में प्रथम तीन स्थान पर छात्राएं रहीं। इसमें अलका गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर आराध्या जायसवाल और तीसरे स्थान पर अनन्या रहीं। कक्षा सात में अनुराग सिंह ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ में शीतल सिंह
ने प्रथम, अनन्या मौर्या ने द्वितीय और विधि गोंड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ में विष्णु नारायण ने प्रथम, आकृति ने द्वितीय और यशी मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में स्मृति चौहान ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और आलिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।