फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धनतेरस पर सजने लगा बाजार, पीतल महंगा तो स्टील पसंद

Wed, 04 Nov 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। धनतेरस को लेकर शहर का बर्तन बाजार सज रहा है। मालवीय रोड, अंसारी रोड और हनुमान मंदिर क्षेत्र में बर्तनों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। पीतल के दाम में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों का रुझान अब स्टील के बर्तनों की ओर अधिक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में पीतल के दाम करीब 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि स्टील के बर्तनों की कीमत में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कीमत बढ़ने के बावजूद धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है। थाली, गिलास, कटोरी और घरेलू उपयोग के अन्य सामान की मांग बनी हुई है। पूजा के लिए पीतल की मूर्तियां, घंटी और दीपक भी खरीदे जा रहे हैं।

व्यापारी संतोष गुप्ता, प्रांशु गुप्ता, मनीष और अनिल कुमार ने बताया कि भारी सामान गोरखपुर से मंगाया जाता है। कटलरी दिल्ली से आती है, जबकि पीतल के बर्तनों की आपूर्ति मुख्य रूप से मुरादाबाद और वाराणसी से होती है। थाली सेट जगाधरी से मंगाए जाते हैं। अलग-अलग जगहों से माल मंगाए जाने के कारण परिवहन खर्च का भी कीमतों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



...
बोले ग्राहक
...
धनतेरस पर परंपरा के अनुसार बर्तन खरीदना जरूरी माना जाता है लेकिन पीतल के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में बजट को देखते हुए इस बार स्टील की थाली, गिलास और कटोरी का सेट खरीदना बेहतर विकल्प लग रहा है।
- प्रियेश यादव मिंटू, ग्राहक


..
पूजा के लिए पीतल का दीपक और घंटी लेने की योजना है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्टील के बर्तन खरीदे जा रहे हैं। पीतल की कीमत अधिक होने से जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



शीला देवी, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें