फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दशहरा पर सजे बाजार, उमड़ रहे खरीदार

Mon, 29 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बाजार में खरीददारी करतीं युवतियां, 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नवरात्र का आज छठा दिन है। दशहरा में तीन दिन शेष बचा है। जिसको लेकर बाजारों में भीड़ और चहल-पहल बढ़ने लगी है। जगह-जगह देवी जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है।
पूजा समितियां अपने-अपने पंडालों में देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर दिए हैं। लेकिन इन सबके बीच देवी की प्रतिमाओं व पंडाल को भव्य स्वरूप देने के लिए शृंगार की वस्तुओं और गेंदा फूल की जमकर खरीदारी हो रही हैं। इसके साथ ही नवरात्र और दशहरा में गन्ने का सेवन शुभ माना जाता है इसलिए गन्ने की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

पूजा समितियां अपने-अपने पंडालों में स्थापित देवी के शृंगार के लिए लाल-पीली चुनरी के साथ अन्य देवी-देवताओं काे धारण कराए जाने वाली वस्तुएं खरीद रहे हैं।
माता के 16 शृंगार न केवल देवी की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि यह उन्हें संपूर्ण देवी के रूप में प्रस्तुत करते हैं। ऐसे में पूजा समितियां अपनने-अपने पंडालों में स्थापित मूर्तियों को सुंदर, दिव्य और शक्तिशाली स्वरूप देने के लिए आवश्यकता की हर एक वस्तुओं को खरीदकर ले जा रहे हैं।
शहर के छ:मुखी चौराहा स्थित एक शृंगार केंद्र के मोहन मरोदिया ने बताया कि माता के शृंगार के लिए बिंदी, कुमकुम, मांग टीका, गजरा, हार, नथ, चूडियां, बाजूबंद, अंगूठी, कमरबंद, बिछिया, साड़ी और चुनरी की मांग बढ़ गई है। ग्राहकों की ज्यादा आवाजाही से मालवीय रोड, सब्जीमंडी रोड, जलकल रोड समेत राघव नगर आदि बाजारो में कई बार जाम की स्थिति बन जा रही है। लेकिन वहां पहले से चौक-चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात सुचारू करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

गन्ने की दुकानाें पर लग रही भीड़ ःमान्यताओं के अनुसार नवरात्र और दशहरा में गन्ने का सेवन करना शुभ माना जाता है। इसलिए शहर में हर तरफ गन्ने के जूस की दुकानें लग गई हैं। जहां ग्राहक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें