राजकीय शिक्षक संघ ने जिला प्रशासन को मांगपत्र दिया।
- फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर राजकीय शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर शिक्षकों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकेश्वर से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का पत्रक दिया।
इसके पूर्व धरने में अध्यक्ष श्रीप्रकाश तिवारी ने कहा कि राजकीय शिक्षकों का एलटी, प्रवक्ता, राजपत्रित और समूह ख पदों का पदोन्नति कोटा पूरा करने, राजकीय शिक्षकों को एसीपी का लाभ प्रदान करने, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद को राजपत्रित घोषित करने, राजकीय शिक्षकों के सभी प्रकरणों का निस्तारण विद्यालय स्तर से निदेशालय स्तर तक सभी कार्यालयों में ऑनलाइन कराने की मांग पूरी की जाए।
इस मौके पर मंत्री दिव्या यादव, माया सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र पांडेय ने भी विचार रखा। इस मौके पर गोविंद सिंह, योगेंद्रनाथ मिश्र, जगदीश नारायण सिंह, विश्राम प्रसाद, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।