फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैनुअल स्टांपों की होगी जांच, ई-स्टांप के ऑटो लॉक पर नजर रखने का निर्देश

Fri, 19 Jan 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईजी स्टांप ने सब रजिस्टारों और स्टाक होल्डिंग को जारी किया निर्देश
विज्ञापन

दस से पांच सौ रुपये तक के ई-स्टांप जारी होने के बाद 24 घंटे में होंगे लॉक

देवरिया। गोरखपुर और मेरठ में मैनुअल स्टांप का फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद जिले के जिम्मेदार अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। एआईजी स्टांप ने सब रजिस्टारों को बैनामा में इस्तेमाल हुए पांच हजार रूपये से अधिक के मैनुअल स्टांपों की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्टॉक होल्डिंग ऑफ इंडिया के गोरखपुर के प्रतिनिधि को दस से पांच सौ रूपये तक के जारी होने वाले ई-स्टांप के ऑटो लॉक सिस्टम पर नजर रखने का निर्देश दिया है। जिले के रुद्रपुर तहसील में ई-स्टांप में गड़बड़ी की आशंका पर जांच भी हुई, लेकिन फर्जीवाड़े की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
गोरखपुर में मैनुअल स्टांप में हेराफेरी का मामला पकड़े जाने के बाद देवरिया में भी लोगों को स्टांप में फर्जीवाड़े का डर सताने लगा है। रजिस्ट्री ॉऑफिस व वेंडरों के पास लोग पहले कराए गए बैनामा के स्टांप लेकर जांच के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, मेरठ कोषागार का मुहर लगा मैनुअल स्टांप तैयार कर करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद एआईजी स्टांप ने सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी और देवरिया के सब रजिस्टार को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप ने पत्र में कहा है कि बैनामा में उपयोग किए गए पांच हजार रुपये से अधिक के मैनुअल स्टांप की जांच जरूरी है। वहीं दस से पांच सौ तक के ई-स्टांप में फर्जीवाड़े की आशंका को खत्म करने के लिए स्टॉक होल्डिंग आफ इंडिया के अफसरों को ऑटो लॉक सिस्टम को और मजबूत करने का निर्देश दिया है।
उनका कहना है कि ई-स्टांप निकलने के चौबीस घंटे के अंदर उसका कोड लॉक हो जाना चाहिए। इसके बाद उस कोड का दूसरा ई-स्टांप नहीं निकाला जा सकेगा। रुद्रपुर क्षेत्र में ई-स्टांप की शिकायतें मिली थीं, लेकिन जांच में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



गोरखपुर में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद देवरिया में भी सतर्कता बरती जा रही है। स्टॉक होल्डिंग ऑफ इंडिया को पांच सौ रुपये तक के जारी होने वाले ई-स्टांप के ऑटो लॉक सिस्टम को और मजबूत करने को कहा गया है। देवरिया के रुद्रपुर में ई-स्टांप में फर्जीवाड़े की शिकायत मिली थी। लेकिन जांच में पुष्टि नहीं हुई है। जमीन के बैनामे में इस्तेमाल हुए पांच हजार से अधिक के मैनुअल स्टांप की जांच का निर्देश दिया गया है। -पंकज कुमार, एआईजी स्टांप, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें