फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चौरीचौरा के मन्नू ने देवरिया के राम प्रकाश को धूल चटाई

Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-दशहरा के अवसर पर नगर पंचायत के कनकपुरा में आयोजित हुआ विराट दंगल प्रतियोगिता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा के प्रांगण में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सबसे रोमांचकारी कुश्ती चौरीचौरा के पहलवान मन्नू और देवरिया के रामप्रकाश के बीच रही। मन्नू पहलवान ने राम प्रकाश को धोबी पछाड़ दांव लगाकर धूल चटा दी।
इसके बाद पडरौना के सत्येंद्र ने चौरीचौरा के नन्हे पहलवान को काला जंग दांव लगाकर चित कर दिया। पड़रौना के सत्येंद्र को चौरीचौरा के अमर ने धूल चटाई। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों ने अपने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति और सभ्यता का सबसे प्राचीन खेल है। ग्रामीण क्षेत्र में इस विधा को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सभी पहलवानों और क्षेत्रीय लोगों के प्रति आभार जताया। निर्णायक की भूमिका में मुंशी कुशवाहा रहे। इस दौरान पूर्व प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू बाबू, सभासद महेंद्र यादव, विक्की तिवारी, प्रदीप सिंह, पूर्व प्रधान राम कृपाल राव, राणा प्रताप सिंह, सोनू राव, उमेश मिश्र, सत्यदेव कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें