फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 27 मई को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही एक किशोर उसकी पुत्री से शादी का झांसा देकर बात करता था। 25 मई को जब उसकी पुत्री ने लड़के से शादी के लिए कहा तो उसने शादी से इन्कार करते हुए पुत्री को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी को गौरी बाजार पश्चिमी रेलवे ढाले के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें