फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने रोकी संतोष की सांसें: बेजुबान संग कर रहा था स्टंट, जीभ से जीभ टच करते ही हुई मौत; देखें Video

Mon, 06 Feb 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

यूपी के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक बाइक सवार युवक सांप पकड़ने के बाद रविवार को स्टंट करने लगा।
विज्ञापन
युवक को सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक बाइक सवार युवक सांप पकड़ने के बाद रविवार को स्टंट करने लगा। इस शौक की कीमत युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। मौत के बाद परिजन हतप्रभ हैं।

विज्ञापन

जमुआ गांव में ग्रामीणों ने जहरीला सर्प देखा तो गांव निवासी संतोष को पकड़ने के लिए बुलाया। संतोष ने महज 10 मिनट में ही सांप को पकड़ लिया। उसके बाद कपड़े में लपेटकर अपने घर के पास लेकर चला आया। गांव के लोगों के सामने सांप को हाथ में लेकर करतब दिखाने लगा। कई बार लोगों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। 

इसको लेकर ग्रामीणों से उसकी बहस भी हो गई। संतोष बाइक पर सवार होकर सांप के साथ स्टंट करने लगा। उसने एक बार अपनी जीभ पर सांप से स्पर्श कराया। कभी वह सांप को कंधे में डालकर खेलने लगा तो कभी जमीन पर छोड़ दे रहा था। 
विज्ञापन

इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शाम को उसकी मौत हो गई। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें