तीन फरवरी को रोशन के पिता राममूरत की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान राममूरत के मोबाइल पर एक नंबर से फिरौती मांगने का संदेश आया। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सीधेगौर निवासी सौदागर यादव और उनक बेटे धर्मेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की । आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल देने के बहाने रोशन को गांव के बाहर बुलाया। जिसके बाद हत्या कर शव को नगवा गांव के निकट झाड़ी में छिपा दिया। मृतक रोशन और फूफेरा भाई धर्मेंद्र अक्सर साथ ही रहते थे।
मृतक के पिता ने दो शादी की है। रोशन के मां की पहले ही मौत हो चुकी है। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि अपहरण कर किशोर की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस छानबीन कर रही है।