फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 16 May 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी-वाराणसी रेल लाइन पर पिपरा नाजिर वार्ड के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत मझौली राज के वार्ड नंबर एक अनुसूचित बस्ती निवासी बृजेश कुमार (35) शुक्रवार की सुबह पिपरा नाजिर वार्ड के पास वाराणसी के तरफ जा रही कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
परिवार के लोगों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत की खबर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें