फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कॉर्पियो में टक्कर के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
:कोतवाली पुलिस की हिरासत में आरोपी निसार अहमद।
विज्ञापन
देवरिया। रेलवे स्टेशन के पास दो स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामनाथ देवरिया निवासी निसार अहमद को सोमवार को कोतवाली तिराहे के पास से पकड़ा। मामले में आरिफ और आसिफ समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आठ नवंबर की तड़के करीब तीन बजे रामगुलाम टोला निवासी देव सिंह राजा को गोली मार दी गई थी। उसके पेट में नाभि के पास गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रामगुलाम टोला निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की रात करीब तीन बजे वह अपने भतीजों देव सिंह और नीरज सिंह के साथ रेलवे स्टेशन गए थे। वहां उनकी स्कॉर्पियो की दूसरी स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। विरोध करने पर दूसरी गाड़ी में सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया।
आरोप है कि गोरखपुर रोड पर दूसरी स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी में दोबारा टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में चली गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी से उतरे युवकों ने देव सिंह को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर उसके पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल देव सिंह को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
सूरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रामनाथ देवरिया निवासी आरिफ, आसिफ और निसार अहमद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हत्या के प्रयास के मामले में वांछित निसार अहमद (26) को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय और सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें