फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 26 दरोगाओं समेत 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 09 Oct 2026 11:37 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पुलिस लाइन से 29 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को विभिन्न थानों पर भेजा गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। तरकुलवा थाने से तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में फेरबदल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में जिले की कानून-व्यवस्था को देखते हुए एसपी अभिजित आर शंकर ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। बृहस्पतिवार देर रात जारी स्थानांतरण सूची में 26 दरोगाओं समेत 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इनमें 17 पुरुष और दो महिला दरोगाओं को पुलिस लाइन और आरटीसी से थानों पर भेजा गया है। सात दरोगाओं को एक थाने से दूसरे थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन


दो महिला दारोगा को भी मिली तैनाती
जारी सूची के अनुसार पुलिस लाइन से दरोगा यशवंत वीरेंद्र चौधरी को कोतवाली, बृजराज प्रसाद को सलेमपुर, अखिलेश कुमार यादव को गौरीबाजार, रियाज अहमद को श्रीरामपुर, आशुतोष उपाध्याय को साइबर थाना, अमलेश वर्मा को गौरीबाजार, अशोक कुमार सिंह को कोतवाली, राजेश कुमार यादव को सुरौली, अमरनाथ यादव को तरकुलवा, प्रबोध कुमार को कोतवाली, रवींद्र कुमार को रुद्रपुर, वसीम मोहिउद्दीन और रामशिरोमणि यादव को बनकटा, केदार राम को महुआडीह, रवि कुमार राय को कोतवाली, अजीत कुमार यादव को भटनी और प्रीतम भारती को सलेमपुर थाने में तैनात किया गया है। आरटीसी से महिला दरोगा रुचि यादव और वंदना वर्मा को महिला थाने भेजा गया है।

इसके अलावा सलेमपुर थाने के दरोगा योगेंद्र नाथ यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। तरकुलवा थाने से दरोगा जयप्रकाश दुबे को साइबर थाना, बघौचघाट से संकल्प सिंह राठौड़ को गौरीबाजार, बरियारपुर से दुर्गेश कुमार शुक्ल को बघौचघाट, रामपुर कारखाना से अभिषेक कुमार यादव को गौरीबाजार, रुद्रपुर से वीरेंद्र कुमार को रामपुर कारखाना और बालगोविंदर शुक्ल को कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


तरकुलवा थाने से पुलिस लाइन भेजा गए तीन पुलिसकर्मी
वहीं, पुलिस लाइन से 29 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को विभिन्न थानों पर भेजा गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। तरकुलवा थाने से तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इस तरह स्थानांतरण सूची में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें