फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेनदेन के आरोप में मझौलीराज चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर

Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भाजपा नेताओं की शिकायत पर एसपी ने मझौलीराज चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ सलेमपुर को साैंपी है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले दरोगा की टोपी लगाए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस मामले में चौकी प्रभारी पर युवक को जेल नहीं भेजने के नाम पर पैसा लेने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में एक युवक पुलिस की टोपी पहने नजर आ रहा है। इस मामले में कुछ दिन पहले आरोपी युवक पर पहले शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई थी। बाद में आरोप लगे कि उसे छोड़ने के एवज में चौकी प्रभारी मझौली राज ने रुपये की मांग की।
विज्ञापन


मामले को लेकर भाजपा मंडल सहजौर-मझौलीराज के अध्यक्ष अविनाश मिश्र चंचल, लार मंडल अध्यक्ष बृजेश धर, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव समेत अन्य कई भाजपा नेताओं ने भी चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से मुलाकात की।

भाजपा मंडल सहजौर-मझौलीराज के अध्यक्ष अविनाश मिश्र चंचल ने कहा कि आरोपी युवक को छोड़ने के लिए चौकी इंचार्ज द्वारा अवैध वसूली का प्रयास किया गया। जब इसका विरोध हुआ तो दारोगा ने एक सिपाही के माध्यम से मेरे घर पैसा वापस कर दिया।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई और प्रथम दृष्टया लापरवाही व अनुशासनहीनता पाए जाने पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में वायरल वीडियो की सत्यता, युवक को टोपी कैसे मिली, शांतिभंग की कार्रवाई की परिस्थितियां और रुपये मांगने के आरोपों की बिंदुवार जांच की जाएगी। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें