फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन सप्लाई बाधित, दो उपकेंद्रों की सप्लाई पांच घंटे रही ठप

Mon, 15 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रविवार देर शाम को आई आंधी की वजह 33 हजार मेन सप्लाई का तार हेतिमपुर में टूट कर गिर गया। इसकी वजह से इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने खराबी ठीक कर किसी तरह सप्लाई बहाल कराई। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली 33 हजार बिजली आपूर्ति का तार हेतिमपुर नगर पंचायत के जंगल में रविवार की देर शाम आई आंधी की वजह से टूट कर गिर गया। इसकी वजह से इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित हो गई। रात साढ़े बारह बजे के करीब सप्लाई बहाल हुई। रात को तेज गर्मी और उमस के बीच दोनों उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाम को आई आंधी की वजह से हेतिमपुर में पेड़ की डाल टूटकर 33 हजार मेन सप्लाई पर गिर गई, देर रात पेट्रोलिंग में यह बात सामने आई। रात को ही ठीक कराकर सप्लाई आधी रात से पहले ही बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इरफानुल्लाह अंसारी, अवर अभियंता, इमिलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें