फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्य आरोपी रजा खान मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी रजा खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ मंगलवार तड़के एकौना थाना क्षेत्र के बघड़ा पुल के पास हुई। रजा का एक साथी पुलिस पर फायर करते हुए भाग गया। वहीं, पुलिस की गोली से घायल रजा को मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




हौली बलिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य विनीत सिंह के पुत्र और छात्रनेता विशाल सिंह की 16 नवंबर की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी और विनोद जायसवाल पर केस दर्ज कर पुलिस और एसओजी टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि विशाल हत्याकांड का एक आरोपी बघड़ा नाला के पास से गुजर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। तभी बाइक चलाते हुए गोरखपुर जिले के शाहपुर थाने के घोसीपुरवा निवासी रजा खान पुत्र इदरीश अली आता दिखा। पुलिस को देख बाइक पर पीछे बैठा साथी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रजा के पैर में पुलिस की गोली लगी जबकि साथी फरार हो गया। पुलिस ने रजा को गिरफ्तार कर मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश में साथियों संग विशाल की हत्या की बात स्वीकार की है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि एकौना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गई थी। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसमें वारदात में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। पूछताछ में बताया कि पुराने विवाद में साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें