फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला सफाईकर्मी के दामाद की शिक्षक ने की पिटाई

Tue, 27 Feb 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी जगह अपने दामाद को भेजा था सफाई करने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में सफाईकर्मी के अस्पताल में होने की वजह से उनकी जगह सफाई करने गए दामाद की एक शिक्षक ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चार दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के बड़हरी गांव की इंदु देवी सफाईकर्मी हैं। उनके बेटे की तबीयत खराब है। वह गोरखपुर में इलाज करा रही हैं। इलाज कराकर गांव लौटने तक के लिए इंदु देवी गांव की साफ-सफाई के लिए अपने दामाद को लगाई थीं।
विज्ञापन

उधर, गांव में ग्राम प्रधान नाली का निर्माण करा रहे हैं। इसलिए कई जगह नाबदान के पानी को बांधा गया है। इससे प्राथमिक विद्यालय के सामने कुछ पानी फैल गया। बृहस्पतिवार को इंदु देवी के दामाद माधव राम गौतम विद्यालय पर सफाई करने पहुंचे। आरोप है कि विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक विद्यालय का कचरा उठवाकर पंचायत भवन पर फेंकवा दिए थे। माधव ने कहा कि वह विद्यालय पर सफाई करके कचरा उठा लेता। पंचायत भवन पर नहीं फेंकवाना चाहिए था।
इस पर प्रधानाध्यापक, माधव के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित ने दूसरे दिन शुक्रवार को हेतिमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद से शिक्षक हस्ताक्षर करके विद्यालय से चले जा रहे हैं।
ग्राम प्रधान यमुना शरण मद्धेशिया ने बताया कि सफाईकर्मी इंदु देवी अपने अस्पताल में अपने बेटे का इलाज करा रही हैं। अपनी अनुपस्थिति में बृहस्पतिवार को वह अपने दामाद को भेजी थीं। नाली निर्माण हो रहा है। नाली बंधवाई गई है। इसलिए ओवरफ्लो हुआ था।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक का सफाईकर्मी या सफाईकर्मी की जगह सफाई करने गए व्यक्ति से क्या मामला है। इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। रही बात हस्ताक्षर करके विद्यालय पर बिना शिक्षण कार्य और किसी लिखित सूचना के बगैर चले जाने की तो गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी। अनियमितता उजागर होने पर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-पंकज कुमार सिंह, बीईओ, देसही देवरिया



महुआडीह इंस्पेक्टर से मुझे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित ने तहरीर दी है तो मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें