बरहज। फकईपुर निवासी राजेश सिंह (45) मंगलवार की दोपहर महेन गांव स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर के पोखरे पर गया था। हाथ-मुंह धोने के दौरान वह पोखरे के पानी में गिरकर लापता हो गए।
सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने बाढ़ बचाव दल के सहयोग से पोखरे में रेस्क्यू कराया, मगर उसका पता नहीं चल सका।
लोगों के अनुसार, राजेश बाबा महेंद्रानाथ मंदिर स्थित पोखरे पर हाथ-मुंह धोने गया था। पैर फिसल जाने से वह पानी में गिर गया।
लोग जब तक कुछ कर पाते, राजेश गहरे पानी में लापता हो गए। इसकी जानकारी होने पर परिवार और गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। थानेदार नंदा प्रसाद ने बताया कि नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है। संवाद