फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिपरा रामधर के युवक को ले गई महाराष्ट्र पुलिस

Thu, 15 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। महाराष्ट्र पुलिस ने मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधार गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को महाराष्ट्र लेकर चली गई। मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर निवासी संतोष गुप्ता मुंबई में रहकर कारोबार करता था। वहीं पर अवधूतवाड़ी थाने में फर्जी आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने के मामले में फर्जीवाडे का मामला दर्ज है। इसी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार की देर रात मईल पुलिस के सहयोग से पिपरा रामधर से उसके घर से संतोष को गिरफ्तार कर लिया। मईल थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस आई थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें