सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बुधवार की सुबह मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। देर शाम अचानक युवक की हालत बिगड़ गई।
परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, भरौली गांव निवासी प्रदीप गुप्ता (28) बुधवार की सुबह अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद कर लिया। मामला शांत होने के बाद वह घर में चला गया। देर शाम उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हालांकि परिवार के लोग पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कह रहे थे। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।