देवरिया। महाराजा अग्रसेन महाराज की 5149 वीं जयंती सोमवार को महाराजा अग्रसेन सेवा समिति भवन में धूमधाम से मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए उनक बताए गए मार्गाें पर चलते का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक संजय केडिया ने अग्रसेन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एक दिन पहले परिसर में आयोजित बच्चों के प्रतियागिताओं में कुर्सी दौड़, चित्रकला, नॉन फायर कुकिंग व हौजी का आयोजन किया गया था। उसके बाद देर शाम को समिति के तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, महामंत्री आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरूण जाखोदिया, प्रवीण केडिया, शिव गोयल, नरेश अग्रवाल, सुरेश कमानी आदि मौजूद रहे। संवाद