फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार अधेड़ को बोलेरो ने मारी टक्कर

Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। शेरवां बभनौली मोड़ के पास बोलेरो ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। बाइक सवार अधेड़ बोलेरो में फंस गया। चालक उसे कुछ दूर तक घसीट ले गया। जानकारी के अनुसार, शेरवां बभनौली गांव निवासी कमल पटेल (54) रविवार की शाम को खुखुंदू चौराहे पर नवरात्र के लिए बाजार करने आए थे। यहां से वह देर शाम को घर लौट रहे थे। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर गांव के मोड़ पर सलेमपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक कुछ दूर जाकर गिर पड़ी और कमल बोलेरो में फंस गए।चालक उन्हें कुछ दूर तक घसीट ले गया। फिर आननफानन उन्हें गाड़ी से निकाल कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने गाड़ी का पीछा किया।इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें