फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता थाने पहुंच पुलिस से अपनी आबरु बचाने की गुहार लगाई है। डेढ़ दशक पहले गांव का एक युवक गांव की ही एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर मंदिर में शादी की। एक साल बाद उसने दूसरी शादी रचा ली। अब पहली पत्नी की पिटाई कर घर से निकल दिया है और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित विवाहिता इसके पहले एसपी संकल्प शर्मा से न्याय की गुहार लगा चुकी है। एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने विवाहिता को थाने बुलाया था।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने गांव की एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर 2009 में मंदिर में शादी की। गांव की लड़की से शादी करने पर विरोध हुआ तो युवक कभी सलेमपुर, फिर मुंबई चला गया। हालांकि घरवालों ने प्रेम विवाह को मान्यता न देकर युवक का फिर से 2010 में दूसरी शादी करा दी। इसके बाद पहली पत्नी ने भी 2013 में कुशीनगर में दूसरी शादी कर ली, लेकिन गांव के पति ने उसे वहां भी चैन से रहने नहीं दिया।
वहां अपने साथ का कुछ अश्लील वीडियो उसके पति के पास भेज दिया। इतना ही नहीं फोन कर यह भी कह दिया कि वह हमारे बच्चे की मां बनने वाली है। फिर वहां से ससुराल वालों ने छोड़ दिया। गांव आकर पति से बोली अब आप ही खर्च दो यहीं रहूंगी। उसने बोला मैं यही तो चाह रहा था। फिर अंयत्र क्वार्टर लेकर रहने लगा। इधर प्रेमिका के दो बच्चे हो गए। ऐसे में अब पति उसे रखना नहीं चाह रहा है और घर जाने पर घरवाले और दूसरी पत्नी मारने-पीटने के लिए दौड़ा रही है। पति एक पखवाड़े पूर्व पिटाई कर घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि पति ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो क्लिप अपने लैपटॉप में रख ली है। अभी गांव में एक जानने वाले के पास अश्लील वीडियो भेज दी थी। धमकी देता है कि कहीं शिकायत की तो बहुत सारा अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। पत्नी का कहना है कि हमारा जीवन किसी तरह कट जाएगा। मगर डरती हूं वीडियो वायरल कर दिया तो हमारे बच्चों को लोग क्या कहेंगे कि तुम्हारी मां ऐसे थी। बस यही सोच सोचकर परेशान हूं। पत्नी का कहना है कि पुलिस बस मेरा अश्लील वीडियो पति के लैपटॉप से डिलीट करा दें और उसे समझा दें धमकी देकर दूसरा अश्लील वीडियो न बनाएं।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पत्नी कह रही है मुझे पति के साथ रखवा दीजिए और खर्च दिलवाइए। हमने बोला है परिवार न्यायालय में जाओ। न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें