फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं को बाल अपराध के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना के अनुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह प्रथम के निर्देश पर शुक्रवार को दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को बाल अपराध के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अपर जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने स्नातक की छात्राओं को जन्म के पूर्व लिंग निर्धारण तथा अन्य विधिक कानूनों पाॅक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी। राज्य में महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर-1090, 181 तथा 112 के बारे में बताया। इस दौरान रेडक्राॅस सोसाइटी के सदस्य अखिलेश शाही ने साफ-सफाई तथा स्वच्छता आदि पर ध्यान रखते हुए सेनेटरी पैड मशीन महाविद्यालय में लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें