फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमिका को भागकर शादी रचाना पड़ा महंगा

Mon, 05 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये और बाइक मांग रहा प्रेमी और ससुराली, मां बनने वाली है युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमी के साथ भागकर शादी रचाना महंगा पड़ गया। दहेज के लिए प्रेमी और ससुराली मारपीट कर घर से निकाल दिए हैं। ससुरालियों द्वारा दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग की जा रही है। हालांकि युवती, बच्चे की मां बनने वाली है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए उसकी मां थाने के चक्कर लगा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती की मां ने कहा है कि जुलाई 2023 में एक युवक मेरी लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। दोनों ने शादी भी कर ली है। 20 अगस्त को लड़की रोते हुए घर आई। उसने बताया कि वह गर्भ धारण किए हुए है। जबकि प्रेमी और उसके माता-पिता, बहन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। ससुरालियों का कहना था कि दो लाख रुपये, बाइक, अंगूठी, माला साथ लेकर आना, तब घर में रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उसका कहना है कि ससुरालियों ने सामान नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती की मां का कहना है कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक माह से थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही हूं।कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसने पुलिस पर बार-बार तहरीर बदलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें