फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चोरी के लग्जरी वाहन व असलहे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में चोरी के लग्जरी वाहन व असलहे बरामद
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसओजी ने शहर के कोआपरेटिव चौराहे के समीप मुठभेड़ में सोमवार को गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से असलहा और चोरी का लग्जरी वाहन बरामद हुआ। इनके विरुद्ध बिहार, झारखंड व यूपी के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र के निर्देशन में एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ पुरवां तिराहा पर मौजूद थे। उन्होंने मुखबिर की सूचना पर बिहार प्रांत का नंबर लिखा जीप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर शहर की तरफ बढ़ने लगा। एसओजी ने पीछा कर कोऑपरेटिव चौराहे के समीप घेर लिया। अपने को पुलिस से घिरा देेख वाहन में सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने हवाई फायर करते हुए वाहन को रोक दिया और उसमें सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार डब्लू सिंह उर्फ चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि वाहन जीप कम्पॉस जनपद प्रयागराज से चोरी की गई। इस संबंध में जनपद प्रयागराज के थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत है। बलिया जिले से एक ट्रक चोरी किया गया था। इस मामले में बलिया के थाना रेवती में अभियोग पंजीकृत है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। बताया कि वह साथियों के साथ सोनूघाट, देवरिया पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी की थी। इसके अलावा बलिया से भी एक ट्रक चोरी किया गया।
पकड़े गए बदमाश व बरामदगी
डब्लू सिंह उर्फ चंद्रभूषण सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी-छितनपुर, थाना असावं, जनपद सीवान बिहार, के पास से एक अदद देशी तमंचा, एक अदद खोखा, एक अदद कारतूस
विज्ञापन

विशाल सिंह पुत्र हृदयानंद सिंह निवासी-पिपरा, थाना आंदर, जनपद सीवान बिहार के पास से एक अदद देशी तमंचा, एक खोखा, एक अदद कारतूस
राहुल कुमार सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह निवासी रैपुरा, थाना जीरादेई, जनपद सीवान बिहार के पास से एक अदद देशी तमंचा व दो अदद कारतूस
बृजेश सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह निवासी-छितनपुर, थाना असावं, जनपद सीवान बिहार, चोरी की जीप कंपॉस
गिरफ्तार करने वाली टीम
एसओजी प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी, एसआई अनिल यादव, मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह, कांस्टेबलि सुदामा यादव, अरुण खरवार, प्रशांत शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, विमलेश सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें