फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लखनऊ पुलिस ने डोलछपरा गांव में दी दबिश, घंटों सहमे रहे ग्रामीण

Thu, 22 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के डोलछपरा गांव में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ पुलिस स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ गांव पहुंची। अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डोलछपरा गांव की रहने वाली मंजू उपाध्याय पत्नी नितिन दुबे लखनऊ में जालसाजी समेत कई मामलों में आरोपी हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ पुलिस उसकी तलाश में बुधवार को कोतवाली पुलिस के सहयोग से गांव पहुंची। पुलिस टीम ने गांव में उसके संभावित ठिकानों पर पूछताछ की और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। गांव में आरोपी महिला मौजूद नहीं थी, जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ से आई टीम के साथ कोतवाली पुलिस गांव गई थी लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें