फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन गांवों में एलटी लाइन का तार टूटा, 110 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 28 Jun 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। उमस भरी गर्मी के बीच तरकुलवा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आए दिन मेन लाइन में ब्रेकडाउन तो हो ही रहा है, साथ ही एचटी और एलटी लाइन के तारों के टूटने का सिलसिला भी जारी है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

33/11 उपकेंद्र तरकुलवा से तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के सहारे इलाके के करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को बंजरिया फीडर के खैराट, पथरदेवा फीडर के खुटहा और गढ़ रामपुर फीडर के बसंतपुर गांवों में एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति को बंद करनी पड़ी।
इस दौरान दोपहर से ही उपकेंद्र के लगभग 110 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उमस भरी गर्मी में करीब तीन लाख की आबादी को बेहाल होना पड़ा। बिजली-पानी को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने संबंधित फीडरों की आपूर्ति को बंद कर टूटे तारों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि उपकेंद्र की मेन लाइन सहित एलटी लाइन के तार, क्रॉस आर्म, इंसुलेटर और अन्य बिजली के उपकरण काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इससे आए दिन इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है।
विज्ञापन

जेई लवलेश सिंह ने बताया कि तीन गांवों में एलटी लाइन के तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। इसे दुरुसत कर जल्द ही आपूर्ति को बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें