बरहज। प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलते ही प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। उसने शादी कहीं और होने पर जान देने की धमकी भी दी। इससे युवक के परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
मामला नगर के दो अलग-अलग वार्डों का है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक के परिजन ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह युवक के घर पहुंच गई। वहां उसने शादी दूसरी जगह करने पर नाराजगी जताई और जान देने की धमकी देने लगी।