खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव का मामला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। युवती का क्षेत्र के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिये प्यार हुआ। जब युवती की शादी हो गई तो प्रेमी उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके लिए वह विवाहिता के भाई से मोटी रकम की मांग भी कर रहा है। विवाहिता ने थाने पहुंच एसओ से न्याय की गुहार लगाई है। एसओ मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गए हैं।
थाना क्षेत्र के की विवाहिता को एक गांव के युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। इस बीच प्रेमी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। जब युवती की शादी हो गई तो प्रेमी उसे परेशान करने लगा। विवाहिता अंत में प्रेमी की करतूतों से परेशान होकर थाने पहुंची और एसओ से प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए तहरीर दी।
थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच चल रही है। एक मोबाइल नंबर का डिटेल खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि काॅल डिटेल के जरिये लोकेशन ट्रेस कर आरोपी की धड़पकड़ की जाएगी।