कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
कलक्ट्रेट में दिया धरना, मांगों के समर्थन में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद कार्यकारिणी ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। अंत में अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच, केंद्रीय कर्मचारियों सहित अन्य संगठनों की ओर से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की जा रही है। समेकित मंच के आह्वान पर देश व प्रदेश के राजकीय कर्मचारी शिक्षक एक वर्ष से चरणबद्ध आंदोलन पर है। चरणबद्ध तरीके से इस आंदोलन को चलाया जा रहा है। कई बैठकों के बाद भी कोई अपेक्षित परिणाम नहीं निकला है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद इस आंदोलन को और धार देने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित इस आशय का ज्ञापन कई बार संगठनों की ओर से दिया जा चुका है। सभा को घनश्याम उपाध्याय, महेंद्र जायसवाल, निर्भय नारायण सिंह, केपी तिवारी, नवीन चौरसिया, विजेंद्र पांडेय, आरके पांडेय, रामनिवास यादव, अवधेश कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।