फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी युगल को पुलिस ने मुंबई में किया गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार किया है। प्रेमी और प्रेमिका 20 दिन पहले फरार हो गए थे। इस मामले में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को गांव का ही एक युवक 20 जनवरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच किसी ने सूचना दी कि युवक, युवती के साथ मुंबई में रह रहा है। पुलिस टीम मुंबई पहुंच कर युवक को युवती के साथ गिरफ्तार कर दोनों को थाने लेकर चली आई। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया युवती ढूंढ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें