फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहन की सहेली को लेकर प्रेमी हुआ फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच दिन पहले ही माता-पिता, दादा, बहन और प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने बलवा, मारपीट और धमकी का दर्ज किया था केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के गैर समुदाय का एक युवक बहन की सहेली को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पांच दिन पहले ही पुलिस ने प्रेमी के माता-पिता, बहन, दादा और प्रेमी के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया था।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की पड़ोस के एक गांव में गैर समुदाय की एक युवती से दोस्ती थी। इसके चलते दोनों सहेलियां एक दूसरे के घर आया-जाया करती थीं। इसी बीच गैर समुदाय की युवती के भाई ने बहन की सहेली को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि सहेली के माध्यम से युवक ने घर का मोबाइल फोन नंबर भी ले लिया और उस पर युवती से बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले प्रेमिका युवक भगा ले गया। प्रेमिका की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पुलिस केस दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें