फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धनतेरस पर बाजार में खूब हुई धन वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रुद्रपुर। धनतेरस पर बाजारों में व्यापारियों खूब धन वर्षा हुई। धरतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारों ने जमकर खरीदारी की।
नगर की दुकानों पर ऑफरों की बारिश के बीच ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह दिखा। नगर सहित क्षेत्र के सराफा, ऑटो मोबाइल्स, कपड़े और गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं की दुकानों पर खरीदने वालों की भीड़ जुटी रही।
हर दिन की अपेक्षा मंगलवार को सुबह से ही दुकानें सज गईं। मुख्य बाजार में बर्तन और कपड़े की खरीदारी सुबह से होने लगी।
ऑटो मोबाइल्स की दुकानों पर बाइक खरीदने वाले शाम तक मनपसंद कलर की बाइक खरीदते देखे गए। नगर के खजुहा चौराहा, पुन्नी साहू, मुख्य बाजार और गोला वार्ड में स्वर्ण व्यवसायियों से लोगों ने सोने, चांदी खरीदे। पिछली बार की तुलना इस बार अधिक कारोबार होने पर कारोबारियों के चेहरों पर रौनक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों की भीड़ बढ़ता देख इलेक्ट्राॅनिक सामानों के दुकानदार ऑफर देकर व्यापार करने में जमे रहे। कुछ दुकानदार फाइनेंस करा कर सामानों को ग्राहकों के घर तक भी भेजवा दिए।
तहसील में उप निबंधक कार्यालय में शुभ मुहूर्त में जमीनों का बैनामा भी कराया गया।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें