फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वर्ण व्यवसायी से लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। भठवा तिवारी के पास आठ दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुई लूट का खामपार पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। खामपार थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू-बंगरा मार्ग पर 22 मार्च को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सलेमपुर के टीचर काॅलोनी निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजू वर्मा की बाइक को ठोकर मार कर गिरा दिया था। इसके बाद बदमाश उसके पास से एक किलो चांदी और कुछ जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस लाइंस में लूट का खुलासा करते हुए एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि खामपार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम लूट में शामिल बदमाशों की पहचान की। इसके बाद उनके घर और संभावित स्थानों पर बार-बार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश शाह आलम अंसारी पुत्र ईद मुहम्मद अंसारी निवासी रामपुर थाना श्रीरामपुर ने खामपार थाने में समर्पण कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने ग्राम रामपुर ठाकुरदेवा में बांस की कोठ से लूटी गई चांदी 650 ग्राम वजन के आभ् पायल को बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। गिरफ्तार बदमाश पर भाटपाररानी, खामपार थाने में पहले से केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें