फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दर्द दे रही लंबी कतार... व्यवस्था को इलाज की दरकार

Wed, 07 May 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेकिल कॉलेज में जमीन पर बैठे मरीज और तीमारदार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों के लिए सुविधाओं का टोटा है। हर जगह मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। कुछ जगह डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते हैं। ऐसे में कतार में खड़े-खड़े थक कर मरीजाें और तीमारदारों को फर्श पर बैठकर समय बीताना पड़ता है। यही हाल जांच केंद्रों पर भी है।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब ढाई हजार से अधिक मरीज आते हैं। हर जगह मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। शुरुआत रजिस्ट्रेशन काउंटर से होती है। आभा एप से रजिस्ट्रेशन और सीधे पर्ची लेने के लिए लोगों की सुबह से कतार लगती है। इसके लिए मरीजों और तीमारदारों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद ओपीडी में मेडिसिन, आर्थो, स्किन, ईएनटी में मरीजों को डेढ़ से दो घंटे तक अपनी बारी के लिए इंजतार करना पड़ता। ऐसे में कतार में खड़े-खड़े मरीज और तीमारदार थक जाते हैं। ओपीडी के कक्ष संख्या एक से पांच, दंत विभाग एवं ईसीजी जांच एक तरफ है। उधर गुजरने में लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

यहां करीब 24 लोगों को बैठने की व्यवस्था है। जबकि मरीजाें और तीमारदारों की भीड़ होती है। सिर्फ मेडिसिन विभाग में ही करीब साढ़े तीन सौ मरीज आते हैं। कक्ष संख्या छह से 14 तक करीब 33 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
यहां स्किन, ईएनटी में करीब दो सौ, सर्जन में सौ से अधिक, नेत्र रोग में ढाई सौ और कम्युनिटी मेडिसिन में मरीज और तीमारदार आते हैं। आर्थों विभाग में 12 लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगी है। जबकि यहां रोजाना चार सौ से अधिक मरीज आते हैं। पोर्च के नीचे नौ और पर्ची काउंटर के पास वेटिंग एरिया में 21 लोगों के बैठक ने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

पैथोलाॅजी रजिस्ट्रेशन व बिलिंग काउंटर पर भी भीड़ अधिक होती है, यहां करीब 21 लोगों की व्यवस्था है। डिजिटल एक्स- रे सेंटर पर दो सौ से अधिक मरीज व तीमारदार पहुंचते हैं, लेकिन करीब पंद्रह लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मरीजों व तीमारदारों की भीड़ के आगे संसाधन कम पड़ने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें