फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः रुद्रपुर नगर में लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा, बेवजह घूमने पर होगी कार्रवाई

Wed, 15 Jul 2020 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान सब्जी मंडी में भीड़ लगाने वाले लोगों को पुलिस ने दौड़ाया - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके देखते हुए नगर को सील कर एसडीएम ने नगर में लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। वहीं पिछले दो दिनों में नगर में ही 21 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया। इस दौरान सारी दुकानें बंद रहेंगी। बेवजह घूमने पर कार्रवाई होगी। नगर पंचायत को पूरे नगर को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया गया है।

बुधवार को क्षेत्र में नौ संक्रमित मिले। इसमें सात लोग नगर क्षेत्र और दो नगर से सटे भभवली और कोरवा गांवों के हैं। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में दो संक्रमित कोतवाली के सिपाही हैं। इससे पूर्व सीओ, उनका ड्राइवर और खानसामा की पूर्व में रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। तहसीलदार के साथ हमराही एक होमगार्ड भी संक्रमित है। कोतवाली में संक्रमण बढ़ने से कोतवाली परिसर को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को गोलावार्ड में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस वार्ड में संक्रमितों की संख्या दहाई 10 में पहुंच चुकी है। टेढ़ा स्थान वार्ड में एक पॉजिटिव मिलने के बाद यहां पांच लोग संक्रमित हो गए है। पश्चिमी तिवारी टोला में एक पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। कोविड का संक्रमण पंडा टोली में फैल चुका है। यहां नसहरा वार्ड, पकड़ी वार्ड, पूर्व तिवारी टोला में कई लोग संक्रमित हैं।

सब्जी मंडी में लगी भीड़, पुलिस ने दौड़ाया
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। पूरा नगर सील होने के बाद भी सब्जी मंडी में लोगों ने भीड़ लगा दी। यह देख पुलिस ने लोगों को दौड़ा लिया और सब्जी मंडी को चारों ओर से सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें