फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं के नाम पर लिया लोन, 16 लाख रुपये लेकर समूह प्रधान फरार

Wed, 20 Sep 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव की महिलाओं के नाम पर 16 लाख रुपये का लोन लेकर समूह की प्रधान फरार हो गई है। इसकी जानकारी होने पर महिलाएं सदमे में हैं। गांव की 24 महिलाओं ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर समूह की प्रधान पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

माड़ीपुर गांव की महिलाएं समूह से जुड़ी हैं और रुपये जमा करती हैं। उन्हें फर्जीवाड़ा का पता तब चला जब समूह का धन जिस बैंक में जमा हो रहा था वहां से बैंककर्मी वसूली के पहुंचे। अपने नाम पर लोन होने की जानकारी होने पर महिलाएं सदमे में हैं और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ थाने के चक्कर लगा रही हैं। आरोपी महिला गांव छोड़कर फरार है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सलमा, संगीता, मालती, इनरमति, बासमती, विमलावती आदि ने मंगलवार को बताया कि गांव के ही समूह की प्रधान सपना पत्नी धर्मेंद्र कुशवाहा ने छल-कपट करते हुए उनका हस्ताक्षर, अंगूठा लेकर ऋण निकलवा लिया और रकम लेकर फरार हो गई। वहीं, राधिका देवी का कहना था कि आरोपी रुपयों के साथ ही उनके सोने के आभूषण भी लिए हैं। महिलाओं की शिकायत है कि समूह से उनके नाम पर लगभग 16 लाख रुपये कूटरचना व फर्जीवाड़ा कर निकाल लिए गए हैं। पीड़ित महिलाएं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी के साथ थाना, पुलिस के चक्कर लगा रही हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी कहना है कि पीड़ित महिलाएं ज्यादातर निरक्षर हैं और इसका लाभ लेकर महिलाओं के साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने प्रशासन से महिलाओं को न्याय दिलाए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें