पुलिस के मुताबिक, मुन्ना ने गर्भपात के लिए दबाव बनाया तो दोनों में विवाद हो गया। एसपी ने बताया कि मुन्ना ने घर में ही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव दो हिस्से में काटकर गद्दे और रजाई में बांधकर सूटकेस में पैक कर दिया। मकान मालिक से मकान खाली करने की बात कहकर वह सूटकेस लेकर निकला था। 30 सितंबर को भलुअनी क्षेत्र के बरौली गांव के करायल शुक्ल मार्ग स्थित जोगिया तिराहे पर नहर पुल के पास पुलिस शव बरामद किया तो अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को महिला की मुन्ना से नजदीकी की जानकारी हुई। पुलिस ने मुन्ना से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को आईजी गोरखपुर ने 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।
राप्ती में फेंका महिला का आधार कार्ड और चाकू
गोरखपुर से गांव पैना जाते समय मुन्ना ने जिस चाकू से घटना को अंजाम दिया था, वह चाकू और महिला का आधार कार्ड खोराबार के पास राप्ती नदी में फेंक दिया था। मुन्ना ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांव पर पत्नी और बच्चे थे, गर्भवती होने के बाद महिला से गर्भपात के लिए कई बार कहा, लेकिन वह मान नहीं रही थी। उसकी हत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं था।