चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, सामान राख
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कोंहवलिया गांव में शुक्रवार को रसोई घर में भोजन बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से अनाज, कपड़े सहित गृहस्थी का सामान राख हो गया। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
कोंहवलिया निवासी पारस साहनी के घर की महिलाएं सुबह रसोई घर में भोजन पकाने के बाद बिना आग बुझाए छोड़ दीं। चूल्हे से निकली चिंगारी से किसी सामान में आग पकड़ ली। जब तक लोग समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजन सहित गांव के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। फायर सर्विस के कर्मियों और ग्रामीणों ने हैंडपंप की मदद से काबू पाया। इस दौरान रसोई घर में रखा चावल, गेहूं, बिस्तर, कपड़े, टीवी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। परिवार बेघर हो गया है।