फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार से निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के तार से निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग
विज्ञापन

रुद्रपुर। मेदनापुर गांव में बिजली के पोल से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग से गरीब परिवार के घर गृहस्थी का सामान जल गया।
माहीगंज स्थित पॉवर हाउस से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मेदनापुर गांव में ललित हरिजन रिहायशी झोपड़ी में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात करीब 12 बजे बिजली पोल से निकली चिंगारी उनके झोपड़ी पर गिर गई। देखते ही देखते झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटों को देख सो रहे लोग जान बचा कर भागे। घटना में गरीब परिवार का सामान जलकर राख हो गया। एक बकरी भी जलकर मर गई। रविवार को तहसील से पहुंचे लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें