देवरिया। जिले के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने बुधवार को घोषित कर दिया। जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि देवरिया सदर के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, बैतालपुर के चंद्रभान गुप्ता, रामपुर कारखाना के शेषनाथ गोंड, देसही देवरिया के गिरिजेश सिंह, पथरदेवा के अब्दुल हसन, तरकुलवा के हरिश्चंद्र सिंह, भटनी के धर्मवीर भारती, भाटपाररानी से सत्यपाल कुशवाहा, लार के वजीर अहमद, बनकटा के बृजेश यादव, बरहज के मुज्जफर हुसैन मंसूरी, भलुअनी के कृष्ण कुमार तिवारी, रूद्रपुर के आकाश कुमार सिंह, गौरी बाजार के मुलायम यादव, भागलपुर के रमेश कुशवाहा, सलेमपुर के ब्लाक अध्यक्ष मनीष रज्जक बनाए गए हैं। ब्लाक अध्यक्षों के नाम घोषित किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित जिले कांग्रेसियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।