फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

233 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
233 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से अंत तक का सीसीटीवी फुटेज केंद्राध्यक्षों को रखना होगा
परीक्षा केंद्रों की कंट्रोल रूम से होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड की ओर से संशोधन के बाद जिले में 233 परीक्षा केंद्रों की नई सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद से यहां पर नकलविहीन परीक्षा कराने का खाका तैयार होने लगा है। 24 अप्रैल से लेकर 12 मई तक होने वाली परीक्षा के लिए अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं। पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा शुरू होने से लेकर अंत तक का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज रखना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाना पिछले साल से ही अनिवार्य बना दिया गया है। साथ ही परीक्षा शुरू होने के बाद एक माह तक फुटेज को सुरक्षित रखना होगा। जिला स्तर पर केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उधर, गोरखपुर मंडल में स्थित माध्यमिक विद्यालयों में प्रैक्टिकल भी शुरू हो गए हैं। जैसे-जैसे परीक्षक डेट दे रहे हैं, परीक्षाएं हो रही हैं। जीआईसी, देवरिया के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि गोरखपुर मंडल में 13 से 23 फरवरी के बीच में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होनी हैं। जीआईसी में 18 फरवरी को भौतिक विज्ञान, 19 व 20 फरवरी को जीव विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पिछले साल पथरदेवा क्षेत्र में स्थित फील्ड मार्शल मानिक शाह इंटर कॉलेज को ऑनलाइन मानिटरिंग के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया था। इस बार उसे डिबार घोषित कर दिया गया है। कई बदनाम स्कूल भी केंद्र बना दिए गए हैं।
बोर्ड की ओर से हर परीक्षा केंद्र पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरा लगाने के निर्देश हैं लेकिन जीआईसी में पिछले साल बने कंट्रोल रूम में आज तक वॉयस रिकॉर्डर नहीं लगा है। विद्यालयों में लगे कैमरे के आईडी व पासवर्ड को मंगाने की तैयारियां की जा रही हैं, हालांकि, जहां से कंट्रोल किया जाना है, वहां ही वॉयस रिकॉर्डर न होना कुछ अजीब लगता है।
पिछले वर्ष बने थे 215 परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड ने पिछले वर्ष की परीक्षा के लिए अंतरिम सूची में 199 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया था। तब आपत्तियों की सुनवाई के बाद जिलास्तरीय समिति ने 31 नए विद्यालयों को केंद्र बनाने की संस्तुति की थी। वर्ष 2021 की परीक्षा में अंतरिम सूची में 198 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसमें से सात विद्यालयों का नाम हटा दिया गया हैं। वहीं, 42 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। इसे मिलाकर जिले में कुल 233 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की अंतिम मुहर लग चुकी है। हालांकि, विभागीय अधिकारी अभी इसे लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

एक नजर में
जिले में संभावित परीक्षा केंद्र 233
कुल परीक्षार्थी 137411
हाईस्कूल 71890
इंटरमीडिएट 65521
कोट
233 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हुई। 22 फरवरी को फाइनल रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ही वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा युक्त वाले विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। उस कैमरे का आईडी व पासवर्ड केंद्राध्यक्षों को कंट्रोल रूम में देना होगा। डीबीआर की मदद से सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। कहीं से भी कुछ अनुचित मिला तो ऐसे केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें