फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक से तीन लाख की शराब बरामद, चालक भागा

Mon, 07 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल क्षेत्र के भागलपुर पिंडी तिराहे से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी शराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पिंडी तिराहे पर रविवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक से करीब तीन लाख रुपये की देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया, जबकि चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस को सूचना सूचना मिली कि तस्कर ट्रक से शराब बिहार ले जाने के फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह, भागलपुर चौकी प्रभारी सुमित कुमार राय आदि मईल भागलपुर-पिंडी मार्ग पर पिंडी तिराहे पर वाहन की चेकिंग करने लगे। इसीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव भी पहुंच गए। इसी बीच एक ट्रक आता दिखा। पुलिस टीम को देख चालक ट्रक छोड़कर अंधेरा का लाभ उठाते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खोजबीन की, मगर चालक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में देसी, अंग्रेजी और बीयर बरामद हुआ। अवैध शराब और ट्रक को मईल थाने लाया गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच करने में जुटी है। क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक में लदी शराब बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें