फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई 30 लाख रुपये की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई 30 लाख रुपये की शराब
विज्ञापन

डीसीएम से दिल्ली से बिहार ले जाई जा रही थी शराब, चालक गिरफ्तार
मेहरौनाघाट (देवरिया)। दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही करीब तीस लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब को सोमवार की देर रात पुलिस ने मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ लिया। हरियाणा निर्मित शराब डीसीएम पर लादकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर, शराब को लिफ्ट के सामान की आड़ में बिहार भेज रहे थे।
लार थाना क्षेत्र के मेहरौना पुलिस चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह रात में बिहार आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मईल-लार रोड के रास्ते एक डीसीएम से तस्कर, हरियाणा निर्मित शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस चौकन्नी हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान डीसीएम आते दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ी रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि वाहन के साथ पकड़े गए चालक की पहचान शिशुपाल निवासी नगला सुदामा थाना बेबर जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीस लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें