फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। सिवान जंक्शन पर आरपीएफ सोमवार को प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर सघन निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन से उतरकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में उसके पास से शराब बरामद हुई, आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर 13020 बाघ एक्सप्रेस से शराब की एक और खेप बरामद की गई। यह बरामदगी ट्रेन में लावारिस हालत में पड़े एक बैग से हुई। जानकारी के अनुसार रविवार को आरपीएफ गोरखपुर द्वारा ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान एस-2 कोच में जीरादेई स्टेशन के पास उक्त बैग संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। जांच करने पर बैग से शराब बरामद हुई।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सिवान सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें