फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कस्बे में शराब की दुकान, आते-जाते परेशान कर रहे शराबी

Fri, 20 Oct 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरहज नगर के नंदना वार्ड मध्य में शराब की दुकान के विरोध में वार्ड की महिलाएं लामबंद होकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां नगर पालिका गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। महिलाएं शराब की दुकान हटाने की मांग कर रहीं थीं। उनका कहना था कि इलाके में शराबियों का आतंक है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ महिलाओं की शिकायत थी कि नवरात्र में पूजा पाठ में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। घर में रखे गए रुपयों से पुरुष शराब पी ले रहे हैं। महिलाएं जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रही थीं। एएसडीएम सीमा पांडेय के आश्वासन के बाद करीब ढाई घंटे बाद महिलाएं शांत हुईं और हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

बरहज नगर के नंदना वार्ड के बीच आबादी में देसी शराब की दुकान है। इसे हटाने को लेकर मोहल्ले की महिलाएं काफी दिनों से मांग कर रही हैं। सुनवाई न होने पर बड़ी संख्या में महिलाएं शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन की और धरना पर बैठ गईं। महिलाओं का आरोप था कि शराब के नशे में धुत लोग माेहल्ले की महिलाओं व युवतियों को अपशब्द बोलते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस रास्ते से गुजरने वाली छात्राओं को शराबियों की मनबढ़ई का शिकार होना पड़ रहा है। इससे मोहल्ले के नागरिक आजिज आ चुके हैं। नवरात्र में पूजा-पाठ में भी व्यवधान पड़ रहा है। मंदिर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।
एसडीएम से कई बार दुकान हटाने की मांग की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। जल्द दुकान नहीं हटने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंचीं एएसडीएम के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं। नगर पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। इस दौरान सीमा, निशा, चंपा, मीरा देवी, रिषिका, गुड्डी, रीना, दुर्गावती, सभासद लव शंकर, मुकेश भारती, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें